फतेहपुर जिले में पिछले काफी समय से भूमाफियाओं का कारोबार चल रहा है लेकिन इस पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन कोई खास कदम नहीं उठा पाया बिंदकी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक जिला पंचायत सदस्य ने पिछले 5 सालों के अंतराल में संपत्ति बना रखी। इतना ही नहीं जिला पंचायत सदस्य के तार मुंबई व सैफई से भी जुड़े हुए हैं बताया जाता है कि मुंबई व सैफई से पैसा लाकर यह जिला पंचायत सदस्य अपनी चहेते गुर्गो के नाम प्रॉपर्टी खरीद कर मंहगे दामो में बेचता है ऐसा मामला जहानाबाद क्षेत्र में अभी हाल में ही सुर्खियों में रहा है। इतना ही नहीं कुछ भाजपा के लोगों से भी यह बाकायदा दबाव बनवाता रहता है अब इस मामले को लेकर जब कुछ भाजपा ही के नेताओं ने शासन स्थल में शिकायत की है तो पूरे मामले की पोल खुलती नजर आ रही है जानकारी सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस जिला पंचायत सदस्य का रुपयों का लेनदेन होता है।
Trending Now
फतेहपुर जिले में बिंदकी क्षेत्र के एक जिला पंचायत सदस्य ने एकत्र की बेनामी सम्पत्ति मुंबई- सैफई से भी जुड़े तार फिर जुट गया जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए सपाई नेताओ से गहरी पैठ






