Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, अखिल भारत हिंदू महासभा...

फतेहपुर: परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, अखिल भारत हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन

Published on

फतेहपुर, 9 अप्रैल। अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार, ज्ञान, तपस्या और पराक्रम के प्रतीक भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव (प्राकट्य दिवस) के पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी फतेहपुर के माध्यम से उप जिला अधिकारी प्रदीप रमन को सौंपा।

महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि भगवान श्री परशुराम सनातन धर्म के महान संवाहक हैं और समाज में उनके प्रति गहरी आस्था और विश्वास है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष श्रद्धालु अपने परिवारों के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हैं और शोभायात्राएं भी निकाली जाती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि परशुराम जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है, तो अधिक से अधिक लोग एकत्रित होकर अपने आराध्य की पूजा-अर्चना कर सकेंगे, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, गजेंद्र मौर्य, जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ. प्रमोद पांडे, अनमोल शुक्ला, दीपक यादव, मुकेश चौरसिया, संतोष नेता, राज शर्मा, गौरी शंकर दुबे, महिला जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता, सुधा सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

👁 63.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this