Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश फिरोज गिरफ्तार, पैर...

फतेहपुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश फिरोज गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Published on

फतेहपुर। जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल फोन तथा लोगों को बेहोश करने में प्रयुक्त होने वाली संदिग्ध दवा बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, कल्यानपुर थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खजुहा रोड स्थित नहर के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के सालेपुर निवासी फिरोज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, फिरोज पर फतेहपुर और कौशांबी जनपदों में लूट, चोरी सहित विभिन्न संगीन धाराओं के 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल फोन और बेहोश करने की संदिग्ध दवा बरामद की है। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए बरामद सामान की जांच और आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने में जुटी हुई है।

👁 68.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this