Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर - बकेवर-औंग में बकरी चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, पुलिस...

फतेहपुर – बकेवर-औंग में बकरी चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल

Published on

फतेहपुर में थाना बकेवर और औंग क्षेत्र में लगातार हो रही बकरी चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बदमाश सफेद रंग की बोलेरो से घरों के बाहर बंधी बकरियों को चोरी कर ले जाते थे।
पुलिस ने घटनाओं के बाद कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस के जरिए बदमाशों की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बकरी चोरी में इस्तेमाल की जा रही वही सफेद बोलेरो दोबारा वारदात के इरादे से जिले में दाखिल हो रही है।
सूचना मिलते ही थाना बकेवर पुलिस और क्राइम डिटेक्शन टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने बोलेरो को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार तीन आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से रफीक नाम का आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार घायल आरोपी रफीक के खिलाफ चोरी और पशु चोरी के करीब 15 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में गैंग के कुछ अन्य सक्रिय सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

👁 86K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this