Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर बिन्दकी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, राहगीरों...

फतेहपुर बिन्दकी में धूमधाम से मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, राहगीरों को पिलाया शरबत और बांटा प्रसाद

Published on

फतेहपुर/बिन्दकी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रणेता राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को बिन्दकी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने केक काटकर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल तथा एआईसीसी सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवाकांत तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी की चारधाम यात्रा सकुशल पूर्ण होने की खुशी में प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए बिन्दकी के ललौली चौराहे पर शरबत वितरण शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने शरबत एवं प्रसाद ग्रहण किया।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा कि राहुल गांधी देश में प्रेम, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम संयोजक शिवाकांत तिवारी ने भी राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उपस्थित नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश शुक्लाउदित अवस्थी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहित कुमार वर्मा सहित कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

👁 32K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़...

रात्रि चौपाल बनी अखाड़ा! विकास की चर्चा छोड़ जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े, VIDEO वायरल

फतेहपुर। सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि...

More like this

BREAKING FATEHPUR : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़...

रात्रि चौपाल बनी अखाड़ा! विकास की चर्चा छोड़ जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े, VIDEO वायरल

फतेहपुर। सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि...