Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: “बेटी शिक्षा अभियान–अब डिजिटल हुई उड़ान” जागरूकता कार्यक्रम का समापन

फतेहपुर: “बेटी शिक्षा अभियान–अब डिजिटल हुई उड़ान” जागरूकता कार्यक्रम का समापन

Published on

फतेहपुर, 11 अप्रैल। फोरम फॉर एडवांसिंग वुमेन्स एजेंडा (फावा) एवं वात्सल्य लखनऊ के सहयोग से नेहरू युवा संगठन-टीसी, फतेहपुर द्वारा संचालित “बेटी शिक्षा अभियान–अब डिजिटल हुई उड़ान” विषयक दस दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का समापन विकास खंड भिटौरा के ग्राम सकूलपुर में किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जागरूकता रथ के माध्यम से समुदाय एवं किशोरी बालिकाओं को शिक्षा और डिजिटल साक्षरता का संदेश दिया गया।

समापन अवसर पर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर भिटौरा, दिप्ती रिछारिया ने कहा कि वर्तमान समय में बालिकाओं के लिए डिजिटल जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। डिजिटल माध्यम से उन्हें नई-नई जानकारी, देश-विदेश की खबरें, शिक्षा में नवाचार, रोजगार के अवसर, सरकारी योजनाओं तक पहुंच और बैंकिंग लेन-देन में सुविधा मिलती है। हालांकि, उन्होंने यह भी आगाह किया कि डिजिटल संसाधनों के दुरुपयोग से शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में थाना हुसेनगंज के पुलिस बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाठक ने साइबर सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बच्चों और समुदाय को सलाह दी कि वे अनजान व्यक्तियों के फोन, वीडियो या व्हाट्सएप कॉल से सतर्क रहें, निजी एवं संवेदनशील तस्वीरें साझा न करें, सोशल मीडिया प्रोफाइल को सुरक्षित रखें, किसी भी अनजान लिंक को न खोलें और अपरिचित व्यक्तियों के साथ मोबाइल नंबर साझा करने से बचें। साथ ही, नियमित रूप से पासवर्ड बदलने, सरल पासवर्ड (जैसे जन्मतिथि या मोबाइल नंबर) से बचने और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसी भी साइबर समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।

इस दस दिवसीय कार्यक्रम के दौरान डिजिटल साथी का चयन एवं प्रशिक्षण, सामुदायिक बैठकें, घर-घर संपर्क अभियान, सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से डिजिटल फायदे और जोखिमों की जानकारी, हस्ताक्षर अभियान, पंपलेट वितरण, सोशल मीडिया गेम, जागरूकता रैली और प्रचार रथ जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। यह अभियान विकास खंड भिटौरा के सरैला, सकूलपुर, सातमील, हुसेनगंज एवं अरबपुर गांवों में संचालित किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद साहू, समन्वयक रंजना, सहयोगी सुधांशू द्विवेदी, सलमा खान और नसरीन सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

👁 48.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

‘जुल्म की हद हो गई’, आजम खान को जमानत के बाद फिर जेल भेजने पर भड़के संजय सिंह, ED की कार्रवाई पर PM मोदी...

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर अब राजनीतिक...

‘रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है…’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 2027 में होगी विदाई

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली को संबोधित...

UP Election : ओवैसी का गठबंधन प्रस्ताव, मायावती का इनकार! यूपी की सियासत में नई हलचल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज...

‘हिंदू धर्म की बुराई कर इस्लाम को अच्छा बताते थे, शादी का झांसा देकर किया शोषण’, पीड़िता बोली- हैवानों की तरह नोचा

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार...

More like this

‘जुल्म की हद हो गई’, आजम खान को जमानत के बाद फिर जेल भेजने पर भड़के संजय सिंह, ED की कार्रवाई पर PM मोदी...

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर अब राजनीतिक...

‘रामलीला मैदान लोकतंत्र की हल्दीघाटी बन गया है…’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 2027 में होगी विदाई

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली को संबोधित...

UP Election : ओवैसी का गठबंधन प्रस्ताव, मायावती का इनकार! यूपी की सियासत में नई हलचल

उत्तर प्रदेश की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी हलचल तेज...