Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में 65 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, कई वार्डों को...

फतेहपुर में 65 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण, कई वार्डों को मिली नई सौगात

Published on

फतेहपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने शहर के विभिन्न वार्डों में करीब 65 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।

इन विकास कार्यों के तहत नसीपीर, अस्ती, आवास विकास और चौधराना क्षेत्रों में तीन सीसी मार्गों का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही अंबेडकर पार्क का सौंदर्यीकरण और पीलू तले सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी कराया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने कहा कि नगर के अन्य वार्डों में भी विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और जल्द ही उन्हें भी जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने शहर के समग्र विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, अखिलेश, विवेक, शादाब, दीपक मौर्य सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

👁 95.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत का संकल्प, महिला महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

फतेहपुर। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को...

More like this