Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक संपन्न, हनुमान जन्मोत्सव व...

फतेहपुर में अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक संपन्न, हनुमान जन्मोत्सव व परशुराम जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी

Published on

फतेहपुर:अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला इकाई की मासिक बैठक 1 अप्रैल को आईटीआई रोड स्थित कैंप कार्यालय में जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 (बृहस्पतिवार) को श्री हनुमान जन्मोत्सव एवं 19 अप्रैल 2026 को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव संगठन द्वारा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पटेल नगर चौराहा स्थित श्री हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम भी रखा गया है।

इसके साथ ही 9 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिलाधिकारी फतेहपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की जाएगी। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इस मांग का समर्थन किया।

बैठक में जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, अनमोल शुक्ला, डॉ. प्रमोद पांडे, ओमप्रकाश मौर्य, अर्जुन वैद्य, स्वामी गणेशानंद महाराज, सुधा सिंह, अंजू गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👁 86.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत का संकल्प, महिला महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

फतेहपुर। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को...

More like this