Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में चार बच्चों की मां पड़ोसी संग फरार, पति ने पेट्रोल...

फतेहपुर में चार बच्चों की मां पड़ोसी संग फरार, पति ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का किया प्रयास

Published on

फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव में एक परिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब चार बच्चों की मां अपने पड़ोसी युवक के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। पत्नी के अचानक घर छोड़ने से आहत पति ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी की तलाश में भटक रहा था और मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास भी पहुंचा था। युवक का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में आ गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक खुद पर पेट्रोल डालते हुए दिखाई दे रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे समझाकर शांत कराया और आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

पीड़ित युवक ने चेतावनी दी है कि यदि उसकी पत्नी को जल्द बरामद नहीं किया गया और मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह दोबारा आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गांव के लोगों का कहना है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

👁 66.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

योगी सरकार में आज ये मंत्री लेगें शपथ आ गए फाइनल नाम जानिए आपके यहाँ से कौन बन रहा मंत्री

उत्तर प्रदेश जन भवन में 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी जिसमे 2 राज्यमंत्री...

फतेहपुर में सनसनी: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से काटा

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के धर्मगतपुर नरवा गांव में पुरानी रंजिश को...

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, कल हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता...

More like this

योगी सरकार में आज ये मंत्री लेगें शपथ आ गए फाइनल नाम जानिए आपके यहाँ से कौन बन रहा मंत्री

उत्तर प्रदेश जन भवन में 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी जिसमे 2 राज्यमंत्री...

फतेहपुर में सनसनी: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से काटा

फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के धर्मगतपुर नरवा गांव में पुरानी रंजिश को...