Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में जनसमस्याओं को लेकर हुंकार भरेगा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक, हेमलता पटेल...

फतेहपुर में जनसमस्याओं को लेकर हुंकार भरेगा गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक, हेमलता पटेल के नेतृत्व में आज होगा जोरदार प्रदर्शन

Published on

फतेहपुर। जिले की बदहाल व्यवस्थाओं, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन करेगा। संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे होने वाले इस धरना-प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संगठन ने जल जीवन मिशन की खामियों, पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खोदी गई बदहाल सड़कों, प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र गरीबों की अनदेखी और जिंदपुर टोल प्लाजा पर कथित अवैध वसूली एवं अभद्रता को लेकर नाराजगी जताई है।

इसके अलावा महिला उत्पीड़न के मामलों में प्रभावी पुलिस कार्रवाई, पटाखा मंडी के दुकानदारों के कथित प्रशासनिक उत्पीड़न पर रोक और सड़क पर पड़े जर्जर बिजली के खंभों को हटाने की मांग भी उठाई जाएगी।

सात सूत्रीय मांगों को लेकर घेरेगा प्रशासन

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की प्रमुख मांगों में जल जीवन मिशन की खामियों को दूर करना, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास योजना के वास्तविक पात्रों को लाभ दिलाना, जिंदपुर टोल प्लाजा पर कथित अवैध वसूली रोकना, महिला उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई, पटाखा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और जर्जर बिजली के खंभों को हटाना शामिल है।

संगठन ने प्रशासन से सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

कार्यक्रम: स्थान – कलक्ट्रेट परिसर, फतेहपुर
दिनांक – 05 नवंबर 2026
समय – दोपहर 12 बजे
नेतृत्व – हेमलता पटेल, अध्यक्ष गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक।

👁 22.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत का संकल्प, महिला महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

फतेहपुर। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को...

More like this

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...