फतेहपुर जिले में डाकघर के एक कर्मचारी ने ग्रामीणों के साथ लाखों रुपए का हजम कर दिया और उसके बाद से फरार हो गया गांव के ग्रामीण न्याय की गुहार लगा रहे हैं कई बार डाकघर के चक्कर लगाने के बावजूद भी उनको जब इंसाफ नहीं मिला तो आज उन्होंने एक बार फिर से प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष नदीमउद्दीन पप्पू की अगवाई में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सदर कोतवाली में आरोपी डाककर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाए जाने की मांग की। दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में प्रधान संघ के अध्यक्ष नदीमुद्दीन पप्पू ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव में नीरज यादव वीबीएम के पद में तैनात था जिसने सुकन्या समृद्धि योजना के नाम पर लगभग डेढ़ सौ ग्रामीणों के खाते खुलवाए और 2015-16 में उनसे पैसा भी जमा करवाया लेकिन 2025 में जब इसकी जानकारी कराई गई तो सब कुछ फर्जीवाड़ा मिला इसके बावजूद भी उक्त कर्मचारी ने जांच करवाने के नाम पर भी ग्रामीणों सेठगाही की इसके बाद से लगातार फरार है इस पूरे रैकेट में डाकघर का ही एक कर्मचारी विकास कुमार भी शामिल है प्रधान संघ के अध्यक्ष एवं ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है।







