Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में नाबालिग सगी बहनों को भगा ले गए युवक, साथ ले...

फतेहपुर में नाबालिग सगी बहनों को भगा ले गए युवक, साथ ले गईं लाखों के जेवरात और कैश

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नहीं दो नाबालिग सगी बहनों को युवकों ने शादी का झांसा दिया और दिनदहाड़े साथ लेकर फरार हो गए। आरोप है कि लड़कियां लाखों के जेवरात के अलावा घर में रखे 22 हजार कैश भी साथ ले गईं। मामले में स्थानीय थाना पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई

जानकारी के अनुसार, खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि बीते 29 दिसंबर को वह घर से काम के लिए बाहर गया था। इस दौरान घर में उसकी 17 वर्षीय और एक 14 साल की बेटी अकेली थीं। जब वह सुबह करीब 9:00 बजे वापस घर लौटा तो दोनों बेटियां घर से गायब मिलीं। इस पर आस-पड़ोस ने लड़कियों की खोजबीन की।

खखरेरू और असोथर के हैं आरोपी

आरोप है कि इस दौरान पता चला कि उसकी गैर मौजूदगी में थाना क्षेत्र के ही रक्षपालपुर गांव का रहने वाला मोहित पांडे और आलमपुर गेरिया निवासी गोविंद मेहतर के साथ असोथर के राजेश पासवान व अमित पासवान उसके घर आकर दोनों बेटियों को शादी का झांसा दिया और अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं दोनों लड़कियां घर में रखें लाखों के सोने-चांदी के जेवरात के अलावा 22 हजार की नकदी भी अपने साथ ले गईं। पीड़ित ने बेटियों के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के मांग की है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस

थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

👁 38.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

33.10 करोड़ की लागत से बदली फतेहपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर, प्रधानमंत्री मोदी ने किया लोकार्पण

फतेहपुर। फतेहपुर जिले को शनिवार को बड़ी सौगात मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत...

अयोध्या में गविष्ठ यात्रा का भव्य स्वागत, हेमलता पटेल ने उठाई गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ बनाने की मांग

अयोध्या। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्ठ (गौ-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' का शुक्रवार को अयोध्या...

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक...

More like this