Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Published on

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली में हरकुण्डी पुलिया के पास देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। चांदपुर और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी सुमित कुमार उर्फ ज्वाला सोनकर के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं। इसके अलावा चांदी की तीन जोड़ी पायल, पांच सिक्के और पांच जोड़ी बिछिया बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20,500 रुपये नकद और चोरी की अपाचे बाइक भी बरामद की है।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ फतेहपुर समेत अन्य जनपदों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।

👁 47.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this