Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में बड़ा एक्शन: सरकंडी ग्राम प्रधान को 1 करोड़ की नोटिस,...

फतेहपुर में बड़ा एक्शन: सरकंडी ग्राम प्रधान को 1 करोड़ की नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब मनरेगा समेत कई योजनाओं में गड़बड़ी का आरोप, डीएम के निर्देश पर कार्रवाई तेज

Published on

फतेहपुर जिले के असोथर विकासखंड की सरकंडी ग्राम सभा एक बार फिर विवादों में आ गई है। विकास कार्यों में कथित गड़बड़ी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम प्रधान पुष्पा द्विवेदी को करीब एक करोड़ रुपये के संदिग्ध खर्च पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के अनुसार, गांव में मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि से कराए गए विकास कार्यों की जांच चल रही थी। परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास की जांच रिपोर्ट में लगभग एक करोड़ रुपये के खर्च पर संदेह जताया गया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी रामशंकर वर्मा ने बताया कि जांच आख्या के बाद पूरी पत्रावली जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। पंचायत राज अधिनियम के तहत प्रधान से संदिग्ध खर्च पर साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया है। उन्हें 15 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देना होगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी परियोजना निदेशक की जांच के आधार पर सरकंडी ग्राम सभा में मनरेगा घोटाले को लेकर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। खंड विकास अधिकारी राहुल मिश्रा ने बताया कि नोटिस बंद लिफाफे में प्राप्त हुई थी, जिसे पंचायत सचिव के माध्यम से ग्राम प्रधान को सौंप दिया गया।

वहीं, ग्राम प्रधान पुष्पा द्विवेदी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ग्राम सभा को मिली धनराशि जनहित में खर्च की गई है। उन्होंने कहा कि नोटिस का जवाब नियमानुसार समय पर प्रस्तुत किया जाएगा।

👁 111.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

‘हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना चाहती है सरकार’, मस्जिद विवाद पर अजय राय का सीएम योगी पर बड़ा हमला

Ajay Rai Congress Saharanpur Sambhal Mosque Row: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार राज्य में हिंदू-मुस्लिम दंगे कराने और आपसी भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। अजय राय ने मस्जिद विवादों का हवाला देते […]

मायावती का बड़ा बयान; अशोक सिद्धार्थ राजनीति से लें संन्यास, तभी हो सकेगी आकाश आनंद की वापसी

BSP Chief Mayawati: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी पार्टी और संगठन को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ पर पार्टी मिशन से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व देने का आरोप लगाया है। मायावती ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि […]

More like this