फतेहपुर। जिले में महिला से मोबाइल छीनने की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महिला से मोबाइल छीनने वाले अभिषेक और अंजुल के साथ चोरी का मोबाइल फोन खरीदने वाला दुकानदार नीलेश भी शामिल है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, बीती 20 अक्टूबर को अभिषेक और अंजुल ने एक महिला से मोबाइल फोन छीन लिया था और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद वारदात से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सामने आया था, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मोबाइल छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले युवकों के साथ चोरी का मोबाइल खरीदने वाला दुकानदार भी शामिल है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






