Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में युवक पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद में दबंग ने चाकू...

फतेहपुर में युवक पर जानलेवा हमला, जमीन विवाद में दबंग ने चाकू और कट्टे के बट से पीटा

Published on

फतेहपुर। जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कोराई गांव में एक युवक पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर के बाहर खड़े युवक पर दबंग ने चाकू और कट्टे के बट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान अभय दीक्षित के रूप में हुई है, जिसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, आरोपी राजेश दुबे उर्फ रज्जन दुबे लंबे समय से जमीन विवाद को लेकर अभय पर पैसे देने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि आरोपी अब तक 1 लाख रुपये ले चुका था और बाकी 3 लाख रुपये के लिए लगातार धमकी दे रहा था।

बताया जा रहा है कि घटना के दिन भी आरोपी पैसों की मांग को लेकर पहुंचा था। जब अभय ने विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू और अवैध तमंचे (कट्टे) के बट से हमला कर दिया।

परिजनों ने इसे ‘गुंडा टैक्स’ वसूली का मामला बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, इसके बावजूद वह खुलेआम दबंगई कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

👁 70.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत का संकल्प, महिला महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

फतेहपुर। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को...

More like this