Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में वर्चस्व की टशन में हत्या, दो मुख्य आरोपियों पर 25-25...

फतेहपुर में वर्चस्व की टशन में हत्या, दो मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

Published on

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव में वर्चस्व की टशन को लेकर हुए खूनी संघर्ष और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य अभियुक्त अमन सिंह और इन्द्रेश विक्रम उर्फ मन्नू सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
बताया जा रहा है कि असनी गांव में शराब की दुकान के सामने वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ था। विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें गोली लगने से मनीष दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए अब तक 7 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें शराब दुकान का सेल्समैन गोवर्धन निषाद और अन्य सहयोगी बताए जा रहे हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य लोगों और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि हत्या के मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य आरोपियों को शरण देने, छिपाने या किसी भी तरह से सहयोग करने वाले लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य अभियुक्त अमन सिंह और इन्द्रेश विक्रम उर्फ मन्नू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस टीमों को संभावित ठिकानों पर लगाया गया है और आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
फिलहाल असनी गांव की घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी स्पष्ट होने की उम्मीद है।

👁 38K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

पत्रकार के साथ कूरियर स्कैम: घटना के 02 सप्ताह बाद एफआईआर, दो माह बाद भी बयान नहीं,13 हजार होल्ड पर पीड़ित का खाता खाली????

फतेहपुर। जिले में बेखौफ साइबर अपराधियों ने प्रेस क्लब के पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 452  वीं  साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न।

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 452...

नशे में धुत दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, लात-घूंसों से बरसे एक-दूसरे पर वार; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के भरसा केवटरा ग्राम सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया...

तेजस की मौत का ‘मौत वाला राज’! स्कूल की पिटाई से सौंरा तक… आखिर रास्ते में क्या हुआ?

https://youtu.be/bHRr8Iad7Wk?si=FUE_j1bxgWlOm_t2 फतेहपुर में कक्षा 12 के छात्र तेजस द्विवेदी की मौत का मामला अब कई...

More like this