Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Published on

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते रची गई थी। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक लगातार रुपये के लेनदेन को लेकर आरोपियों पर दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर आरोपियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत पहले मृतक को शराब पिलाई गई, जिसके बाद आरोपी शिवा और इशू ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में फेंक दिया गया था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद की गई है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👁 100.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this