Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबंद होते स्कूल, बढ़ती चिंता: यूपी के शिक्षक संघ ने मर्जर नीति...

बंद होते स्कूल, बढ़ती चिंता: यूपी के शिक्षक संघ ने मर्जर नीति के खिलाफ खोला मोर्चा

Published on

फतेहपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपद इकाई द्वारा आज प्रदेश सरकार की विद्यालय मर्जर नीति के विरोध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित किया गया। ज्ञापन में प्रदेश भर में चल रही प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की पेयरिंग/मर्जर प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की गई है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों एवं 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज कर बंद किया जा रहा है, जिससे न सिर्फ बच्चों की शिक्षा बाधित होगी बल्कि हजारों प्रधानाध्यापक पद समाप्त हो जाएंगे और रसोइयों की सेवाएं भी समाप्त हो जाएंगी। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इस निर्णय के खिलाफ 30 जून को प्रदेश के सभी 822 विकास खंडों में शिक्षकों, अभिभावकों और ग्राम प्रधानों की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें मर्जर नीति के खिलाफ एक स्वर में विरोध प्रस्ताव पारित किए गए।शिक्षक संघ द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में शिक्षकों की निम्नलिखित लंबित समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई है: एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ दिया जाए।,सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।,शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों के समकक्ष चिकित्सा, अवकाश एवं बीमा सुविधाएं दी जाएं।,12 वर्ष सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान प्रदान किया जाए।, आकांक्षी जनपदों के शिक्षकों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण किया जाए।,मृतक शिक्षकों के योग्य आश्रितों को नियुक्ति दी जाए।संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सरकार द्वारा इस निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

👁 3.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...