Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मिले कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों से...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मिले कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों से आहत पीड़ितों ने बताई आप बीती

Published on

फतेहपुर- प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में आज जनपद के कांग्रेसियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों की आप बीती सुन उनकी समस्याओं को जिलाधिकारी से बात कर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी व शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसियों को लगभग तीन हजार की आबादी वाले गांव पलटू के पुरवा के ग्राम वासियों ने बताया कि अगर संपर्क मार्ग को ऊंचा कर पुल का निर्माण कराया जाए तो हर साल आने वाली इस समस्या से निदान संभव है इसके अतिरिक्त राहत कार्य के बावत नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अभी तक पांच सौ आदमियों के बीच मात्र पचास कीट बांटी गई एवं खाना भी सबको नहीं मिल पा रहा साथ ही क्षेत्रीय विधायक से नाराज ग्राम वासियों ने कहा कि आने के बाद भी उन्होंने किसी से बात नहीं की और फोटो खींचकर चले गए। उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की केंद्रीय मंत्री एवं विधायक रहने के बावजूद छोटा सा मार्ग नहीं बन सका बहुत ही दुखद पहलू है पर अब कांग्रेस इस लड़ाई को लड़ेगी एवं जिला अधिकारी से मिलकर उन्हें भी अवगत कराएंगे। दौरे में मुख्य रूप से शेख एजाज अहमद, कलीम उल्ला सिद्दीकी, देवी प्रकाश दुबे, अरविंद द्विवेदी, राम नरेश महराज, अजय बच्चा,नफीस मौजूद रहे।

👁 19.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...