Homeराज्यउत्तर प्रदेशबाराबंकी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान, राहुल गांधी के...

बाराबंकी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा बयान, राहुल गांधी के आरोपों को बताया बेबुनियाद बोले राहुल गांधी डी – रेल हो चुके है।

Published on

यूपी के बाराबंकी में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक बाराबंकी जिला अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में बृजेश पाठक ने राहुल गांधी के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह डी-रेल हो चुके हैं सत्ता की भूख उन्हें सोने नहीं दे रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर अनर्गल सवाल उठाना कांग्रेस पार्टी की पुरानी आदत रही है। जब चुनाव जीतते हैं तो ईवीएम और चुनाव आयोग की तारीफ करते हैं और जब हारते हैं तो इन्हीं संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर देते हैं। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि जनता इस तरह की बयानबाजी को कभी स्वीकार नहीं करेगी और समय आने पर बिहार सहित पूरे भारतवर्ष में कांग्रेस को इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के पास सिर्फ कोरी जानकारी है, कोई प्रामाणिक तथ्य नहीं। बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही बूथ कैप्चरिंग और मतदाताओं को वोट डालने से रोकने की घटनाएं होती थीं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब पूरे देश में कानून का राज स्थापित हुआ है और चुनाव आयोग की सख्त मॉनिटरिंग से कोई भी फर्जी मतदाता मतदान नहीं कर सकता। अंत में डिप्टी सीएम ने स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी जी के सारे आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।
यूपी के बाराबंकी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए थे उन्होंने कहा कि आयोग टारगेट करके दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय के वोट काट रहा है। राहुल गांधी का दावा है कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है और वह संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अपने देश और संविधान से प्यार है। मैं सबूतों के साथ अपनी बात रख रहा हूं। यह कोई हाइड्रोजन बम नहीं है

👁 7.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मिशन-2027 की तैयारी: सीएम योगी की फतेहपुर रैली में भीड़ जुटाना बना सबसे बड़ा लक्ष्य, विकास की सौगात पर टिकी निगाहें

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला में...

25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर दौरे पर रहेंगे।...

BJP Protest: संसद में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP सांसदों से अखिलेश यादव ने मिलाया हाथ

Akhilesh Yadav: मानसून सत्र के चौथे दिन संसद भवन के बाहर सियासी घमासान देखने को मिला। एक तरफ विपक्षी सांसद NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार पर हमला बोल रहे थे, तो दूसरी तरफ NDA सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में जुटे थे। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद […]

‘वहां 150 तो यहां 20 पेपर लीक’, लखनऊ में गरजे अखिलेश यादव, बोले- मंत्रियों ने खुद माना कि गड़बड़ी हुई

Akhilesh Yadav Paper Leak Statement: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विभिन्न छात्र संगठनों के नेतृत्व में हजारों छात्र पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों के प्रदर्शन के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश […]

More like this