Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबिजली की अघोषित कटौती के विरोध में 17 जून को बिजली विभाग...

बिजली की अघोषित कटौती के विरोध में 17 जून को बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करेगा हिंदू महासभा

Published on

फतेहपुर, 1 जून। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक आईटीआई रोड स्थित कैंप कार्यालय में जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जिले में हो रही बिजली की अघोषित कटौती पर गहरा रोष व्यक्त किया।

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि पूरे जिले में सरकार की मंशा के विपरीत बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम जनमानस परेशान है और लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन हो गए हैं तथा शिकायत के लिए फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं करते।

उन्होंने कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो अखिल भारत हिंदू महासभा जनहित में आंदोलन को और तेज करेगी। संगठन ने निर्णय लिया कि 17 जून 2026 को बिजली कटौती के विरोध में बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्यस्वामी राम आसरे आर्यकरण सिंह पटेलडॉ. प्रमोद पांडेसंतोष नेताअर्जुन वैद्यएस.के. गुप्ताओमप्रकाश मौर्यस्वामी गणेशानंद महाराजशुभम सविता, महिला जिला अध्यक्ष संगीता गुप्तापुष्पा गुप्तानीलम यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

👁 29K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

प्रेमिका ने पति संग रची साजिश, प्रेमी की हत्या कर शव के किए टुकड़े; गूगल-यूट्यूब पर पहले खंगाली थी जेल और फांसी की जानकारी

फतेहपुर। जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में हुए विजय निषाद हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज...

देशहित में दो वर्षों तक सोने के आभूषण नहीं खरीदेंगी महिलाएं, लिया सामूहिक संकल्प

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की महिला शाखा की बैठक संरक्षक रंजना कक्कड़ की...

समाजवादी पार्टी कार्यालय में मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, वक्ताओं ने बताया आदर्श शासन और लोककल्याण का प्रतीक

फतेहपुर। समाजवादी Party कार्यालय में रविवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान...

More like this