Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबिजली,खाद की समस्या को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन करके राज्यपाल के नाम...

बिजली,खाद की समस्या को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन करके राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Published on

फतेहपुर- किसानों को समुचित बिजली उपलब्ध न होने व खाद न मिलने से क्षुब्ध कांग्रेसियों ने शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व में  जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य पाल को एक ज्ञापन सौंपा काग्रेशियों ने कहा कि सरकार ने किसानों को मुफ्त बिजली देने व उसकी आय को दोगुनी करने का वायदा दिया था जो खोखला साबित हो रहा है जिससे किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। इस समय खरीफ की फसल बुआई का कार्य चल रहा है परंतु अन्नदाता किसानों को न तो बिजली उपलब्ध हो पा रही है और न ही समुचित खाद की व्यवस्था है शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ शत्रुवत व्यवहार कर रही है उन्होंने  कहा कि पानी, बिजली, खाद आदि किसानों की मुख्य जरूरतें हैं परन्तु सरकार इस ओर ध्यान न देकर धार्मिक उन्माद कराने में ही मस्त है। खागा तहसील में भी जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी के नेतृत्व में इन्हीं समस्याओं के बाबत उप जिलाधिकारी खागा के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की टरकाऊ नीति किसानों का अहित कर रही है जब कि किसान को अन्नदाता कहा गया है और उसे ही उसकी जरूरतों से दूर किया जा रहा है अगर सरकार बिजली व खाद की समय रहते व्यवस्था नहीं करती तो कांग्रेस सड़कों पर उतर के बृहद आंदोलन करेगी।


👁 14.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...