Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबिरनई में कारखाना संचालक की हुई हत्या के मामले में पटेल सेवा...

बिरनई में कारखाना संचालक की हुई हत्या के मामले में पटेल सेवा संस्थान के कार्यकर्ता पहुँचे गांव, तीन दिन में आरोपी न पकड़ा गया तो दी आंदोलन की धमकी

Published on

फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बिरनई में आटा चक्की संचालक की दो दिन पूर्व हुई हत्या के मामले को लेकर पटेल सेवा संस्थान के कार्यकर्ता आज गांव पहुँचे पीड़ित परिवार से मुलाकात करके आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया साथ ही इंस्पेक्टर जहानाबाद से मिलकर गिरफ्तारी के संबंध में वार्ता की और प्रशासन को सख्त हिदायत दी कि तीन दिन के अंदर यदि अभियुक्त की गिरफ्तारी व रासुका गैंगस्टर में कार्रवाई नहीं की जाती तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बताते चले कि बिरनई  गांव निवासी कालीशंकर उत्तम अपने कारखाना के बाहर दो दिन पूर्व देर रात सोया हुआ था इस दौरान पड़ोसी अंशु से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गयी थी परिजनों के मुताबिक अंशु ने लाठी डंडों से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर काली शंकर का पुत्र शिव शंकर अपने परिवार के साथ नीचे आया तो उसके पिता लहूलुहान अवस्था में पड़े थे तत्काल उन्हें आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली ले जाया गया घायल कालीशंकर की चिकित्सकों ने गंभीर हालत पर देख फतेहपुर कर लिए रेफर कर दिया रास्ते में ले जाते समय काली शंकर की मौत हो गई। इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी न हो आने से पटेल सेवा संस्थान के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बेहद नाराज है।

👁 6.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...