Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति द्वारा 30वें दिन भी चला ‘एक राखी बुन्देलखण्ड के...

बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति द्वारा 30वें दिन भी चला ‘एक राखी बुन्देलखण्ड के नाम’ अभियान फतेहपुर के बच्चों ने प्रधानमंत्री को भेजी राखी और पत्र, की पृथक राज्य की मांग

Published on

फतेहपुर ‘एक राखी बुन्देलखण्ड के नाम’ अभियान के 30 वें दिन बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति द्वारा मां रामश्री उदयभान सिंह इण्टर कॉलेज, आबूनगर, फतेहपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी और पत्र भेजकर पृथक बुन्देलखण्ड राज्य की मांग को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने हाथों से बनी राखियाँ और भावनात्मक पत्र प्रधानमंत्री को समर्पित किए, जिनमें समान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति जिलाध्यक्ष ब्रजेश सोनी, जिला महामंत्री विनोद सिंह चंदेल और जिला उपाध्यक्ष हिमांशू श्रीवास्तव भी मंच पर उपस्थित रहे और बच्चों को संबोधित किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक देश के प्रधानमंत्री बुन्देलखण्ड की जनता की भावनाओं को समझते हुए पृथक राज्य की घोषणा नहीं कर देते। बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति का यह अभियान पूरे क्षेत्र में जनजागरूकता और भावनात्मक संवाद का माध्यम बनता जा रहा है।

👁 14.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...