Homeराज्यउत्तर प्रदेश'मंडला बालाघाट के बाद छतरपुर में हो रहा सबसे ज्यादा धर्मांतरण': धीरेंद्र...

‘मंडला बालाघाट के बाद छतरपुर में हो रहा सबसे ज्यादा धर्मांतरण’: धीरेंद्र शास्त्री का बयान

Published on

छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी कथा और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. देश और प्रदेश के अलावा वह विदेशों में भी जाकर कथा करते हैं और सनातन धर्म की बात करते हैं. वहीं एक बार फिर धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण को लेकर बयान दिया है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मैं किसी धर्म और मजहब का विरोधी नहीं हूं. मुझे अपने धर्म की चिंता है, जिसमें कई लोग धर्मांतरण का शिकार हो रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री बोले- मैं किसी मजहब का विरोधी नहीं पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने छतरपुर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान धर्मांतरण के मुद्दे पर नाराजगी जताई. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि “मध्य प्रदेश में बालाघाट और मंडला के बाद छतरपुर धर्मांतरण के मामलों में तीसरे स्थान पर है. यहां लोगों को बहला-फुसलाकर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जाता है. बागेश्वर बाबा ने कहा कि हम किसी के विरोधी नहीं हैं. हम किसी मजहब के विरोधी नहीं है, न मुसलमानों न ईसाई से कोई बुराई है. हम तो अपनी संभालने में लगे हैं.
कोलकाता में कथा करेंगे बागेश्वर बाबा बागेश्वर बाबा ने कहा हमें दूसरों की खेती से क्या लेना देना, जब अपनी खुद की खेती उजड़ रही हो. हमारे कई हिंदू भाईयों का धर्मांतरण हो रहा है. इस दौरान उन्होंने बताया कि मैं पश्चिम बंगाल गया था. जहां मैंने काली माता के दर्शन किए और मां से कहा मैं बंगाल आता रहूंगा, मुझे आशीर्वाद दीजिए. मां ने मेरी पुकार सुनी और उसी दिन फैसला हुआ, हम कोलकाता में कथा करेंगे.”
बाबा ने छतरपुर वासियों से साथ देने की अपील की. उन्होंने कहा कि कहते हैं दुनिया जीत लो, लेकिन घर न जीत पाओ तो जीते हुए नहीं कहलाते. इसलिए छतरपुर वासियों आप मेरे साथ रहना. अगर मैंने घर जीत लिया और दुनिया न भी जीत पाऊं तो भी कोई हरा नहीं सकता.

👁 10.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक...

विराट कोहली क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज के पास? रामभद्राचार्य ने बताया

Rambhadracharya Praises Premanand Maharaj: राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

लड़कियों का सौदा, फोटो देखकर तय होती थी कीमत! डेढ़ लाख में खरीद, 7 लाख में बिक्री! यूपी से कोटा तक फैला तस्करी का...

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की तस्करी से जुड़े...

More like this