यूपी के आगरा में संस्कृति और सौंदर्य का एक अद्भुत संगम विश्व प्रसिद्ध ताजमहल परिसर में देखने को मिला। मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग ले रहीं 24 देशों की फाइनलिस्टों ने ताज महल का दीदार किया। भारत, अमेरिका, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, मैक्सिको, कंबोडिया सहित कई देशों की इन युवा प्रतिभागियों ने विश्व विरासत की इस अद्भुत इमारत की सुंदरता की जमकर सराहना की। ताजमहल के परिसर में इन सुंदरियों ने अपनी प्रतियोगिता के लिए एक ग्लैमरस फोटोशूट भी कराया। ताज महल की बेजोड़ पृष्ठभूमि के सामने मुस्कुराती हुई इन फाइनलिस्टों ने दुनिया के सामने भारत की समृद्ध विरासत और वैश्विक सौंदर्य का एक शानदार संदेश दिया। इन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के आगमन से ताज की सुंदरता में एक और चमक जुड़ गई, जिसने आगरा को वैश्विक पर्यटन और सौंदर्य के मानचित्र पर एक बार फिर प्रमुखता से स्थापित किया।
Trending Now
मिस टीन यूनिवर्स की 24 देशों की फाइनलिस्टों ने ताज महल में बिखेरा जलवा, किया ग्लैमरस फोटोशूट ।







