Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरयुवती की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

युवती की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Published on

फतेहपुर ज़िले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। महिला की पहचान साजिमा (28 वर्ष) पुत्री रहीश के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 7 वर्ष पूर्व इस्राइल पुत्र सलीम के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी।

आरोप है कि साजिमा की हत्या गला घोंटकर की गई है। मृतका के पिता रहीश ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे फोन के ज़रिए सूचना दी गई कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। जब वे मौके पर पहुंचे, तो शव ज़मीन पर पड़ा था, जबकि गले और शरीर पर मारपीट के गहरे निशान दिखाई दे रहे थे। पिता का आरोप है कि पतले तार से गला घोंटकर उनकी बेटी की हत्या की गई।

मृतका के दो छोटे बच्चे हैं  एक 6 महीने की बेटी और एक 4 वर्षीय बेटा। रहीश का दावा है कि दामाद इस्राइल दारू पीकर आए दिन मारपीट करता था, किसी तरह का स्थायी रोजगार भी नहीं करता था। पिता ने बताया कि इस्राइल लगातार पैसों की मांग करता और उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था। हालत यह थी कि साजिमा पिछले 4 वर्षों से मायके में ही रह रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और पुलिस ने हत्या व दहेज उत्पीड़न के पहलुओं को भी जांच में शामिल किया है।

👁 41.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...