Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरराणा सांगा संकल्प दिवस एवं गौरव यात्रा को लेकर अहम बैठक आज

राणा सांगा संकल्प दिवस एवं गौरव यात्रा को लेकर अहम बैठक आज

Published on

फतेहपुर। आगामी 12 अप्रैल 2026, रविवार को प्रस्तावित ‘राणा सांगा संकल्प दिवस’ एवं विशाल गौरव यात्रा के भव्य आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से आज 3 अप्रैल को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक न्यू हैप्पी डील इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने और जिम्मेदारियों के निर्धारण पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आयोजकों और विभिन्न समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन करने, यात्रा मार्ग निर्धारित करने, सुरक्षा व्यवस्था, प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति भी बनाई गई।

आयोजकों ने बताया कि ‘राणा सांगा संकल्प दिवस’ का उद्देश्य वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके तहत 12 अप्रैल को निकलने वाली गौरव यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक में उपस्थित लोगों से समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया, ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संपन्न हो सके। आयोजकों ने सभी नागरिकों से भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन समाज में एक नई ऊर्जा और एकता का संदेश देगा।

👁 104.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

Lucknow News: पहले एक ही परिवार का था सरकारी नौकरियों पर कब्जा, पिछली सरकारों पर बरसे CM योगी

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन और ITI के तहत प्रशिक्षित युवाओं के सम्मान समारोह में भाग लिया। सीएम योगी ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ आयोजित समारोह में पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौका सबको बराबर मिले तभी भविष्य अच्छा बन सकता है। इसके […]

UP में गठबंधन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- राजनीतिक ताकत होगी तभी होगी बातचीत

Chirag Paswan on Alliance: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ा दी हैं। बुधवार को लखनऊ पहुंचे चिराग पासवान ने कहा कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन में असरदार बातचीत तभी हो सकती है जब पार्टी का संगठन मजबूत हो, […]

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत "महिला...

More like this