ललितपुर नगर में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट गंभीर हो गया है। वार्ड एक नेहरू नगर के निवासियों ने गुरुवार को खाली मटके लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में दो घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस मोहल्ले के 50 से अधिक घरों में कई दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। नेहरू नगर वार्ड नंबर 1 के निवासियों की स्थिति भी चिंताजनक है। मैन रोड नेहरू नगर में डॉ. तोमर के मकान के पास रहने वाले लोगों को पानी की टंकी से सप्लाई शुरू होने के बाद से नलों में पानी नहीं मिल रहा है। पहले वे हैंड पंप से पानी भर रहे थे। अब वॉटर लेवल कम होने से वह भी बंद हो गया है। मोहल्लेवासियों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। पानी की लाइन छोटी होने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जल संस्थान ने शहर के प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी की आपूर्ति प्रारंभ कर दी है। सिविल लाइन द्वितीय, गांधीनगर, आजादपुरा, प्रथम, तृतीय, रैदासपुरा और पठापुरा में टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इन क्षेत्रों में अधिकारियों को नियुक्त किया है, जो पेयजल आपूर्ति की निगरानी करेंगे। यहां रखे जाएंगे टैंकर मोहल्ला पठापुरा, रैदासपुरा, कांशीराम कालोनी, लेखपाल कालोनी, आरएमबी कालोनी, कांशीराम कालोनी, बजरिया मंदिर के सामने, गौड़ बाबा मंदिर के पास, वंशीपुरा, राठौर धर्मशाला के पास, सचिन साहू के घर के पास, श्रद्धानंदपुरा, श्रीवास्तव वाली गली में, गजरा पैलेस वाली गली में, दीपक मेडिकल वाली गली में, शिशु मंदिर के पीछे, वर्णी कालेज के पीछे ट्रांसफार्मर वाली गली में, डा. रामगोपाल साहू, के मकान के पास, पुरानी आईटीआई के पास, चंडी माता मंदिर के पास, चंडी माता मंदिर प्राथमिक विद्यालय स्कूल के पास, रेल्वे ओवर ब्रिज के पास, ब्रिज के नीचे चंडीधाम कालोनी के पास, टोरिया के ऊपर, टोरिया के नीचे, बरिया के पास, डा. खान के पास, सतेंद्र राजा के पास काली माता मंदिर के पास, देवगढ़ रोड श्याम सुंदर मिश्रा के पास, देवगढ़ रोड हुंडैत के घर के सामने, शिव प्रसाद तिवारी के घर के सामने, देवगढ़ रोड प्रतिभा राजपूत के मकान के सामने, देवगढ़ रोड आरएसएस वाली गली में, आकाश होटल के बगल वाली गजली में बरया भवन के पास, बरया भवन के आगे शशि शर्मा के मकान के पास, रवि चौबे के मकान के पास तेरा वाले राजा वाली गली में, विश्वास झां के मकान के पास, गुल्लन चक्की के सामने, डा. विजय चौहान के मकान के पास, मिंटू जैन के मकान के सामने, तलैया वाली गली अशोक तिवारी के मकान के पास, तलैया वाली गली दीपक भार्गव के मकान के पास, तलैया वाली गली हनुमान मंदिर के पास, क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे अमित सोनी के मकान के पास, क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे आशीष जैन के मकान के पास, कपिल गेस्ट हाउस के पास, वर्णी कालेज के पीछे डा. प्रबल सक्सेना के मकान के पास, मनोज जैन आटा चक्की के पास, रामसेवक कंपाउंडर के मकान के पास, गजरा पैलेस के पास, वर्णी जैन इंटर कालेज के पास पानी के टैंकर का स्थान तय किया गया है।
Trending Now
ललितपुर में पेयजल संकट, ग्रामीणों का मटका लेकर प्रदर्शन:कई वार्डों में नहीं आ रहा पानी, कई इलाकों में टैंकर से पहुंचाया गया पानी






