Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसमधी संग फरार हुई सास! जेवर-नगदी ले जाने का आरोप, तो दूसरी...

समधी संग फरार हुई सास! जेवर-नगदी ले जाने का आरोप, तो दूसरी ओर घरेलू हिंसा की कहानी – असोथर में अजीब प्रेम कथा बनी चर्चा का विषय

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

थाना क्षेत्र के समतपुर मजरे सातों धरमपुर गांव से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गांव की 50 वर्षीय महिला निर्मला देवी अपने समधी रामबाबू (बेटी के ससुर), निवासी संग्रामगढ़ मजरे यौहन थाना हथगाम के यहां घर से अचानक रहने चली गई, जिसपर बहू ने लापता होने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि महिला जाते समय घर से ₹3.60 लाख नगद और करीब ₹15 लाख रुपये के बहुमूल्य जेवरात भी अपने साथ ले गई है।

बहुओं का आरोप: लाखों का जेवर और नकदी ले गई

निर्मला देवी की बहू सोनम देवी सहित परिवार के अन्य लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्मला देवी लंबे समय से रामबाबू से प्रेम संबंध में थीं। उन्होंने कहा कि निर्मला के तीनों बेटे विवाहित हैं और वह खुद दादी बन चुकी हैं, इसके बावजूद वह समधी के साथ फरार हो गईं। बहुओं ने यह भी बताया कि घर से जाते समय वह तीनों बहुओं के गहने भी अपने साथ ले गईं। परिजनों का यह भी कहना है कि जब वे इस मामले में पुलिस कार्रवाई की बात करते हैं तो निर्मला देवी द्वारा उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है।

निर्मला देवी का पलटवार: घरेलू हिंसा और षड्यंत्र के आरोप

दूसरी ओर, निर्मला देवी ने अपने पति शिवप्रसाद और बहू सोनम देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें पति और बेटे द्वारा लगातार मारपीट का सामना करना पड़ा। निर्मला देवी ने बताया कि जब उन्हें बहू सोनम देवी और पति शिवप्रसाद के अवैध संबंधों की जानकारी मिली और उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की जाने लगी। इससे परेशान होकर वह अपनी बेटी रूबी देवी के घर, कोटरा गांव थाना हथगाम, रहने चली गई थीं।

निर्मला देवी का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार और षड्यंत्र के तहत लगाए गए हैं।

पुलिस कार्रवाई: पति-पुत्र गिरफ्तार, जांच जारी

इस मामले में पुलिस अधीक्षक फतेहपुर से की गई शिकायत के बाद असोथर पुलिस हरकत में आ गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फर्जी सूचना देने की बात सामने आने पर महिला के पति शिवप्रसाद और पुत्र सत्यम को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस अब महिला निर्मला देवी और रामबाबू की तलाश में भी जुट गई है।

क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

यह मामला पूरे क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ओर जहां लोग इसे ‘अजीब प्रेम कहानी’ बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस पूरे प्रकरण में परिवारिक कलह, घरेलू हिंसा और रिश्तों की जटिलता भी उजागर हो रही है।

👁 65.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...