Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसराय खालिस ग्राम पंचायत में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की...

सराय खालिस ग्राम पंचायत में पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गो ।दभराई

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

ग्राम पंचायत सराय खालिश में सोमवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती स्मिता देवी ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान स्मिता देवी और पंचायत सचिव दीपक कुमार तिवारी ने दो अति कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली का वितरण किया। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाई। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) द्वारा लाभार्थियों की हिमोग्लोबिन जांच की गई। कार्यक्रम में सी3 संस्था के श्री मनोज मिश्रा और श्री शिवम दुबे ने स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल से जुड़े उपयोगी परामर्श भी दिए। आंगनबाड़ी मुख्य सेविका ने समुदाय को कुपोषण से बचाव के उपाय बताते हुए आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को एनआरसी केंद्र में भर्ती कराने की सलाह दी। वहीं, एनएम बहन जी ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, जांच और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी साझा की। पंचायत सचिव दीपक कुमार तिवारी ने ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, CHO, ग्रामवासी और बच्चों के अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

👁 13.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BREAKING FATEHPUR: हिकमतउल्ला पार्क मारपीट कांड में पुलिस का एक्शन, मनचलों को सिखाया सबक

फतेहपुर। हिकमतउल्ला पार्क के पास युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने...

शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 440वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 440वीं साप्ताहिक...

विराट कोहली क्यों जाते हैं प्रेमानंद महाराज के पास? रामभद्राचार्य ने बताया

Rambhadracharya Praises Premanand Maharaj: राजधानी लखनऊ में आयोजित श्रीराम कथा के दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य...

लड़कियों का सौदा, फोटो देखकर तय होती थी कीमत! डेढ़ लाख में खरीद, 7 लाख में बिक्री! यूपी से कोटा तक फैला तस्करी का...

उत्तर प्रदेश की राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की तस्करी से जुड़े...

More like this