Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरसीओ सिटी ऑफिस के पास जलभराव से लोग परेशान, वार्ड सभासद ने...

सीओ सिटी ऑफिस के पास जलभराव से लोग परेशान, वार्ड सभासद ने डीएम से लगाई गुहार

Published on

फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 02 आवास विकास क्षेत्र में लगातार हो रहे जलभराव से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय सभासद एवं भाजपा नेता दीपक कुमार मौर्य ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

सभासद द्वारा दिए गए पत्र में बताया गया कि सीओ सिटी ऑफिस के पास पुलिस लाइन एवं आवास विकास क्षेत्र में लंबे समय से गंदे पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। सड़क पर लगातार पानी भरे रहने से स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थान, जिनमें अंबेडकर शिक्षा सदन स्कूल और डीपी पब्लिक इंटरमीडिएट स्कूल समेत कई विद्यालय शामिल हैं, वहां आने वाले छात्र-छात्राओं को भी जलभराव के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।

शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि गंदे पानी के जमाव से संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को लेकर चिंता बढ़ रही है।

सभासद ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। साथ ही नगर पालिका प्रशासन से भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगा।

👁 22.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की राजनीति में बढ़ी हलचल: मायावती-कांग्रेस समीकरण और अखिलेश का 403 सीटों पर फोकस

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो...

हिजाब विवाद पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बड़ा बयान, बोले- स्कूलों में ड्रेस कोड जरूरी

बरेली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में ड्रेस कोड...

असोथर में बेलगाम अवैध मिट्टी खनन, यमुना कछार के 5 गांवों में पर्यावरण पर संकट

रिपोर्ट-नर्सिंग मौर्य असोथर/फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी...

पुलिस संरक्षण में बेसंडी गांव में बिक रही अवैध शराब! वीडियो साक्ष्य होने का दावा, जांच के आदेश

रिपोर्ट नरसिंह मौर्य असोथर थाना क्षेत्र के बेसंडी गांव में अवैध शराब बिक्री का मामला...

More like this