Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरस्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया...

स्व. ममता गुप्ता की स्मृति में हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Published on

फतेहपुर: श्रीराम राज्याभिषेक मंडल की संस्थापिका एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा मरणोपरांत “महिला वैश्य रत्न” से सम्मानित स्व. ममता गुप्ता की तृतीय पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर शहर के जमालपुर स्थित वृद्धाश्रम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी स्मृति में तीन तथा “मां के नाम” अभियान के तहत उनके दोनों पुत्रों ने दो पौधे लगाए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने सभी उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि “वृक्ष धरती के गहने हैं, इनका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है।”

कार्यक्रम के संयोजक एवं अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने बताया कि हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन वृक्षों से ही प्राप्त होती है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

परिषद के युवा प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण ‘सिंपल’ ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने सभी से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी उठाने की अपील की।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन के दौर में वृक्षारोपण किसी वरदान से कम नहीं है। सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम की प्रबंधक नीतू वर्मानरेंद्र गुप्ता, सभासद शादाब अहमदरामस्वरूप गुप्तावेद प्रकाश गुप्ताचौधरी गुड्डूप्रमोद गुप्ताशेखर कुमारगुड्डू मोदनवालआशीष गुप्ताप्रज्ञा गुप्तासानवी गुप्तानीतीश गुप्ताइच्छा गुप्ताअशोक कुमारउमाशंकर (बीनू) गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

👁 21.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

एसपी ने किए थानेदारों के तबादले कई और भी रडार में

फतेहपुर पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था...

सुल्तानपुर में गरजे संजय निषाद, विपक्ष पर साधा निशाना,मीडिया पर भड़के मंत्री

यूपी के सुल्तानपुर में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के...

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, बोले- मत भूलना! यूपी में कानून का राज है

Om Prakash Rajbhar Statement On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर बड़ा बयान दिया है। राजभर ने सपा पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने और अपराधियों को शह देने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता राज्य में फिर […]

‘हृदयहीन-अधर्मी है भाजपा सरकार’, अखिलेश यादव ने की सोनम वांगचुक से अपील कहा-अनशन तोड़ दें

Sonam Wangchuk Hunger Strike: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद सोनम वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने का आग्रह किया है। सोनम वांगचुक की लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए सपा प्रमुख ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस दौरान अखिलेश […]

More like this