Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरस्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही? विभाग पर जवाबदेही को लेकर बढ़ते सवाल

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही? विभाग पर जवाबदेही को लेकर बढ़ते सवाल

Published on

आदर्श तिवारी

फतेहपुर: हथगांव क्षेत्र में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ACMO के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए। निरीक्षण में पंजीकृत डॉक्टर (रेडियोलॉजिस्ट) मौजूद नहीं मिला, जबकि साफ-सफाई, पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।
रेडियोलॉजिस्ट के न मिलने पर ACMO ने बताया कि नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
मामले के दौरान मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर सेंटर संचालक की ओर से कथित अभद्रता सामने आई, जबकि मौके पर मौजूद अधिकारी हस्तक्षेप करते नहीं दिखे। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से अवैध क्लीनिकों और झोलाछाप उपचार को लेकर चिंता जताई जाती रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बिना पंजीकृत डॉक्टर के संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा हैं। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और जवाबदेही पर सवाल उठे हैं।

👁 57.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत का संकल्प, महिला महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

फतेहपुर। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को...

More like this