Homeराज्यउत्तर प्रदेशहाथों से तलवार घुमाता दिखेगा दशानन।आंखों से निकलेंगे अंगारे,नाभि से बरसेगा अमृत।

हाथों से तलवार घुमाता दिखेगा दशानन।आंखों से निकलेंगे अंगारे,नाभि से बरसेगा अमृत।

Published on

यूपी के आगरा बिजली घर स्थित रामलीला मैदान में रावण,कुंभकरण और मेघनाद के पुतले बनाए जा रहे हैं। रावण का पुतला करीब 120 फीट, मेघनाद का 60 फीट और कुंभकरण का पुतला 30 फीट का होगा। रावण का पुतला हाथों से तलवार चलाता दिखाई देगा। तीर लगते ही नाभि से अमृत बरसेगा।आंखों से अंगारे निकलेंगे और जोरदार ठहाको के साथ मुख से खून भी बहेगा ।इन पुतलों को तैयार करने में मथुरा का मुस्लिम परिवार डेढ़ महीने से दिन रात कड़ी मेहनत कर रहा है।उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में कमेटी हर बार कुछ नया आकर्षण करती है। इस बार रामलीला का मंचन मुरादाबाद की मंडली करेगी। पुतला बनाने में कई नए प्रयोग किए गए हैं। 120 फीट ऊंचे रावण का पुतला रिमोट के सहारे से ठहाके लगाते और अन्य कार्य करते दिखेगा। रावण के सिर पर चक्र घूमेगा और उसकी ढाल घूमती हुई दिखेगी।.. मथुरा जिले का एक मुस्लिम परिवार राम के काज में हाथ बंटा रहा है। पांचवीं पीढ़ी के आमिर अली अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ डेढ़ महीने से रावण कुंभकरण मेघनाथ की पुतली तैयार करने में जुटे हैं।उन्होंने बताया करीब चार दशक से पुतला बना रहे हैं। हर बार कुछ नया करने की कोशिश रहती है।पुतले को तैयार करने में बांस, सुतली,रंगीन कागज,रद्दी पेपर, बांध की रस्सी का काफी मात्रा में प्रयोग किया जा रहा है। वह मुंबई, गुजरात,सूरत अहमदाबाद और दिल्ली आदि राज्यों में रावण के पुतले तैयार कर चुके हैं। इन पुतलों के अलावा सोने की लंका भी मुस्लिम परिवार ने तैयार की है। इस बार बिजली घर की रामलीला मैदान में दशहरा के दिन रावण का दहन कर बुराई पर अच्छाई के पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।।

👁 14K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...

UP: राहुल गांधी गृह मंत्री के नाम से ही कांपते हैं, नंदकिशोर गुर्जर बोले- लोग हंसते हैं उनके बयानों पर

Nandkishor Gurjar Statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी के बयान के बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं […]

More like this

फतेहपुर में खून से लथपथ मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर जिले में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सदर कोतवाली क्षेत्र...

फतेहपुर: सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रदर्शन के बाद हाईस्कूल की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन...