फतेहपुर- इंडियन डेन्टल एसोसिएशन (आई डी ए) फ़तेहपुर की वार्षिक आम सभा वी आई पी रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुई । इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी में डॉ सौरभ सिंह चौहान को सर्वसम्मत से अगले वर्ष (2027) के लिए अध्यक्ष निर्वाचित हुए,जबकि पूर्व निर्वाचित डॉ विकास गुप्ता ने अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया । वही अन्य पदाधिकारियों में डॉ टी एन सरकार और डॉ प्रगति सिंह को उपाध्यक्ष ,सी.डी.एच डॉ रविंद्र,सी.डी.ई डॉ हारून चयनित हुए ।साथ ही डॉ विवेक,डॉ मुकेश,डॉ उमर को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया । राज्य प्रतिनिधि के रूप में डॉ करुणा,डॉ रविभूषण,डॉ भारतेंदु चयनित हुए ।
डब्लू डी सी चेयरपरसन के रूप में डॉ राजकुमारी , को-चेयरपरसन डॉ गौसिया निर्वाचित हुईं ।
पूर्व वर्ष की भांति डॉ करुणा सचिव,डॉ रविभूषण सह सचिव , डॉ अंजलि कोषाध्यक्ष एवं डॉ विमल संपादक के रूप में अपने दूसरे वर्ष के कार्यकाल में रहेंगे ।
बैठक की अध्यक्षता डॉ भारतेंदु ने किया वहीं संचालन सचिव डॉ करुणा ने किया ।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अंकित सिंह (उपाध्यक्ष उ प्र) डॉ अंकुर चौहान(केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य)उपस्थित रहे ।
अध्यक्ष डॉ विकास ने कहा कि सभी सदस्यों के साथ मिलकर आई डी ए को आगे बढ़ायेंगे ।वही डॉ सौरभ चौहान (निर्वाचित अध्यक्ष फतेहपुर,अध्यक्ष सी डी ई उत्तर प्रदेश) ने कहा इस वर्ष पूरे प्रदेश के साथ साथ अपनी ग्रह शाखा में भी चिकित्सकों की कार्यशैली को बढ़ाने हेतु विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिससे आम जनमानस को हम अत्याधुनिक चिकित्सा उपलब्ध कर सकें ।
बैठक में ज़िले के सभी आई डी ए से संबद्ध दंत चिकित्सक सम्मिलित हुए।






