उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज बाबा नीम करौरी की 125वीं जयंती के उपलक्ष में उनके जन्म स्थल गांव अकबरपुर पहुंचे जहां उन्होंने बाबा नीम करौरी महाराज की जीवनी पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के गांव अकबरपुर जो कि बाबा नीम करौरी महाराज की जन्मस्थली है 28 नवंबर को बाबा नीम करौरी का प्रकट उत्सव है उसको लेकर 19 नवंबर 28 नवंबर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है आज 27 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम बृजेश पाठक वहां पहुंचे और वहां बाबा नीम करोली महाराज की जीवनी पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया।
इसमें पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा…
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने s.i.r को लेकर कहा कि विपक्ष की बुरी तरह हार हुई है इसलिए वह ऐसी बात कर रहा है आप पूरे बिहार के चुनाव को देख लीजिए वहां किसी के वोट काटे क्या यह विपक्ष की घबराहट है इसलिए वह इस तरह की बात कर रहा है।
एस आई आर सर्वे के दौरान जो मौतें हुई उस पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से 1 करोड रुपए मृतकों के परिवार को देने की अपील की है उस पर बृजेश पाठक ने कहा कि यह चुनाव आयुग का मामला है और चुनाव आयोग इस पर काम कर रहा है जो घटना हुई वह बहुत ही दुखद हैं।
वहीं बहराइच में महिला की कनपटी पर गोली मारकर हत्या पर कहा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत मजबूत है जिसने भी यह घटना की है उन अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।






