Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा...

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मौलाना मदनी बार बार जिहाद की बात करके समाज को तोड़ने और देश को कमजोर करने की बात कर रहे हैं। मौलाना ने उनसे पूछा कि वो किस तरीके से भारत में जिहाद करना चाहते हैं उनकी बातों से भारत में हिंदू मुस्लिम भाई चारे को बहुत भारी

Published on

जमियत उलमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के दिए गए ताजा बयान पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने तिखी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि मौलाना मदनी बार बार जिहाद की बात करके समाज को तोड़ने और देश को कमजोर करने की बात कर रहे हैं। मौलाना ने उनसे पूछा कि वो किस तरीके से भारत में जिहाद करना चाहते हैं उनकी बातों से भारत में हिंदू मुस्लिम भाई चारे को बहुत भारी नुक्सान हो रहा है, और साथ ही सम्प्रदायक टकराव की तरफ माहौल बड रहा है। अगर देश के किसी हिस्से में टकराव होगा तो मुसलमानो को भारी नुक्सान उठाना पड़ेगा। मौलाना बरेलवी ने कहा कि भारत में न जिहाद जायज़ है, और न हिजरत जायज़ है। आला हजरत इमाम अहमद रजा फजीले बरेलवी ने अपने फतवे की किताब में भारत में जिहाद को नाजायज़ बताया है, आला हजरत ने भारत को  दर्रुस सलाम लिखा है। इसका मतलब है कि भारत सलामती वाला देश है। जिहाद के लिए कुछ शर्तें जरूरी है, जो भारत देश में नहीं पाई जाती है, भारत एक आजाद देश है, और यहां पर मुसलमान आजादी के साथ अपने तमाम धार्मिक कार्य अंजाम देता है।  यहां मस्जिदे , मदरसे, दरगाहे और इस्लाम धर्म के तमाम रूक्न जैसे नमाज व रोजा वगैरा मुसलमान आजादी के साथ अंजाम देता है। पूरे भारत में कहीं भी और किसी तरह भी धार्मिक कार्य क्रमो पर पाबंदी नहीं है। मौलाना बरेलवी ने मौलाना मदनी की उस बात की भी निंदा की जिसमें उन्होंने कहा है कि स्कूल के पाठ्यक्रमो में जिहाद पढ़ाया जाना चाहिए। अगर स्कूल के पाठ्यक्रमो में जिहाद शामिल किया गया तो नई नस्ल बिगड़ जाएगी, और देश में इख्तिलाफ और इंतिशार  हो जाएगा। इस समय भारत में अमन व शांति का माहौल है, इस अच्छे वातावरण को मौलाना मदनी बिगाड़ना चाहते हैं। वो कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं, अगर इस तरह के विचार देश में बढ़ते गए, तो सम्प्रदायक तनाव बढ़ने का खतरा बढ़ जाएगी।

👁 14.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था नबील! यूपी ATS ने आजमगढ़ से दबोचा, पाकिस्तान-ISIS लिंक की जांच तेज

UP ATS Arrests Al Qaeda Terrorist Azamgarh Nabeel: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने आतंकवादी संगठन अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। करीब 19 वर्षीय नबील ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ का […]

More like this