Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकिरायेदार निकली चोर, 10 लाख की चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

किरायेदार निकली चोर, 10 लाख की चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में 17 जून को हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस वारदात की साजिश घर में रह रही किरायेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। थानाध्यक्ष कल्यानपुर विनोद मिश्रा की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने गहन विवेचना व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर इस हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा किया। दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच में यह सामने आया कि चोरी की इस वारदात के पीछे कोई और नहीं बल्कि उन्हीं की किरायेदार पूनम पाल थी। पूनम ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले घर की रेकी की और फिर मौका पाकर ताले तोड़कर घर में रखे कीमती जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि घटना के दिन यानी 17 जून को दोपहर करीब 1:45 से 2:30 बजे के बीच पूनम पाल, हिमांशू और सोनू निषाद ने घर की निगरानी की, जबकि गोलू लोहार और नीरज उर्फ पत्तर ने घर के मुख्य दरवाजे और बक्सों के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। लगातार सुरागकशी और मुखबिर की सूचना चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी गए कीमती जेवरात और 5,000 रुपये नकद बरामद किए गए। मुख्य अभियुक्ता पूनम पाल अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

👁 10.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

हाईटेंशन लाइन का कहर: 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर गिरी, 6 दुधारू भैंसों की मौत, किसानों का लाखों का नुकसान

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बसफरा गांव में रविवार को बड़ा हादसा...

मामूली बात पर बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग भिड़े, वीडियो वायरल

फतेहपुर। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव में मामूली बात को लेकर दो...

बेकाबू डंपर ने ली एक और जान, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक संपन्न, आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका पर मंथन

लखनऊ। आज राजधानी लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...

More like this