HomeUncategorizedरक्तदान सेवा को राष्ट्रीय पहचान: सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिला नेशनल...

रक्तदान सेवा को राष्ट्रीय पहचान: सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिला नेशनल सोशल इम्पेक्ट व वर्ल्ड बुक ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड

Published on

फतेहपुर। जिले में रक्तदान और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। संस्था को नेशनल सोशल इम्पेक्ट अवार्ड-2026 एवं वर्ल्ड बुक ऑफ एक्सीलेंस (इंग्लैंड) अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (NIFA) द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, शहीद पथ, लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया गया।

संस्था की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान शोभित सिंह, फूल सिंह मौर्य एवं गुरमीत सिंह ने प्राप्त किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, लघु उद्योग मंत्री नटवर गोयल, संदीप बंसल, निफा के राष्ट्रीय सचिव अश्विनी सेठी, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी तथा ‘स्माइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध सर्वेश अस्थाना ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर संस्था को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिलीप कुमार दुबे एवं आलोक अग्रवाल ने की।

शहीदों की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर बना सम्मान की वजह

यह सम्मान संस्था को निफा के ‘संवेदना-2’ अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए प्रदान किया गया। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहीदी दिवस पर मानस रक्तकेंद्र में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाना था, जिसमें सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदेशभर से जुटे समाजसेवी और गणमान्य अतिथि

राष्ट्रीय समारोह में पंजाब, लखनऊ, मिर्जापुर, गाजीपुर, वाराणसी, आगरा, अयोध्या, कानपुर, गोरखपुर, गोंडा, सोनभद्र, बस्ती, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर सहित प्रदेश के कई जिलों से समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी निस्वार्थ रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों को देते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी मानव सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में इसी समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।

👁 30K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

हाईटेंशन लाइन का कहर: 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटकर गिरी, 6 दुधारू भैंसों की मौत, किसानों का लाखों का नुकसान

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बसफरा गांव में रविवार को बड़ा हादसा...

मामूली बात पर बवाल: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग भिड़े, वीडियो वायरल

फतेहपुर। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव में मामूली बात को लेकर दो...

बेकाबू डंपर ने ली एक और जान, कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बाइक सवार की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक संपन्न, आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका पर मंथन

लखनऊ। आज राजधानी लखनऊ में संगठन की प्रथम प्रादेशिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...

More like this