Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरकिशनपुर पुलिस की चोर के साथ हुई मुठभेड़, अपराधी गिरफ्तार

किशनपुर पुलिस की चोर के साथ हुई मुठभेड़, अपराधी गिरफ्तार

Published on

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के अकलेवा चौराहा के समीप स्थित ग्राहक सेवा केंद्र व विजयीपुर चौराहे के समीप मोबाइल की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस दौरान आरोपी चोर व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान आरोपी चोर पुलिस की गोली से घायल हो गया।
    मंगलवार की देर रात एसओजी किशनपुर व खखरेरू पुलिस की संयुक्त टीम गोदौरा मोड़ के समीप चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान खखरेरू कस्बा पुरानी बाजार निवासी 22 वर्षीय सुनील केसरवानी बाइक से सवार हो जा रहा था। पुलिस ने बाइक सवार युवक को संदिग्ध समझते हुए रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार युवक बाइक मोड़कर भागने लगा। युवक को भागता देख पुलिस ने बाइक सवार का पीछा किया। कुछ दूर आगे जाने के बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। इस दौरान पुलिस ने चारो तरफ से बाइक सवार को घेर लिया। पुलिस से अपने आप को घिरता देख आरोपी चोर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी चोर के दाहिने पैर पर गोली लग गई। पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान आरोपी के पास से पुलिस को 339200 रुपए नगदी, एक 315 बोर तमंचा, वीवो कम्पनी का मोबाइल व चोरी के डेविड कार्ड व केडिट कार्ड एक मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25000 रुपए देने की घोषणा की हैं।

👁 22.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this