फतेहपुर जिले में जिला प्रशासन व पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। गैंगस्टर व शराब माफिया राकेश सिंह उर्फ मनमोहन सिंह की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क किया गया है। कुर्क की गई संपत्तियों की कुल कीमत 3 करोड़ 82 लाख 11 हजार 900 रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान राजस्व टीम और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। टीम ने डुग्गी पिटवाकर अवैध शराब भट्ठा, भट्ठे से जुड़ी खाली पड़ी जमीनें सहित अन्य संपत्तियों को कुर्क किया। कुर्की की कार्रवाई के दौरान संपत्तियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की से संबंधित बोर्ड भी चस्पा किए गए। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई है। प्रशासन के अनुसार कुर्क की गई सभी संपत्तियां अवैध शराब के कारोबार से अर्जित की गई थीं। अपराधिक इतिहास की बात करें तो गैंगस्टर राकेश सिंह उर्फ मनमोहन सिंह के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में आबकारी अधिनियम, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। इसके अलावा गिरोह से जुड़े परिजनों व सहयोगियों के विरुद्ध भी एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पूरा मामला थाना मलवां क्षेत्र के मीरमऊ गांव का है।
Trending Now
गैंगस्टर व शराब माफिया राकेश सिंह उर्फ मनमोहन सिंह की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जिलाधिकारी के आदेश के बाद किया गया कुर्क






