Homeराज्यउत्तर प्रदेशनिष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती...

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Published on

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुजन समाज पार्टी पूरे देश में और विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में युवाओं को प्राथमिकता देने की नीति पर काम कर रही है। पार्टी संगठन में जेन-जेड की भागीदारी को लगभग पचास प्रतिशत तक सुनिश्चित करने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है।

‘युवा प्रतिभाओं को दी जाएगी प्राथमिकता’

मायावती ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा के आम चुनावों में पार्टी उम्मीदवार बनाने में समाज के सभी वर्गों के मेहनती और युवा प्रतिभाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी के माध्यम से देश में अंबेडकरवादी राजनीति और संवैधानिक मूल्यों का तेजी से विकास करना है।

विरोधी प्रचार के खिलाफ सतर्कता का आह्वान

बसपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे विरोधी दलों, संगठनों, जातिवादी मीडिया और सोशल मीडिया के जहरीले, षड्यंत्रकारी, प्रायोजित और पेड प्रचार से सावधान रहें। उन्होंने बताया कि इनका एकमात्र उद्देश्य साम, दाम, दंड, भेद जैसी सभी प्रकार की नीच चालों को अपनाकर उत्तर प्रदेश में बसपा को सरकार बनाने से रोकना है। मायावती ने जोर दिया कि इस साजिश को किसी भी हालत में सफल नहीं होने दिया जाना चाहिए।

उन्होंने पार्टीजनों से कहा कि वे पूरे दिल, दिमाग और धन के साथ अपने अंबेडकरवादी मिशन में लगातार जुटे रहें। इसी में सभी का कल्याण यानी व्यापक राष्ट्रीय और जनहित निहित है।

निष्कासित नेताओं की वापसी की अफवाहों को किया खारिज

मायावती ने सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से फैलाई जा रही अफवाहों को पूरी तरह फेक करार दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण बसपा से निकाले गए लोगों को वापस लेने की कोई संभावना नहीं है। यह प्रचार पूरी तरह गलत और झूठा है। ऐसे लोग बसपा में बिल्कुल वापस नहीं लिए जाएंगे।

सुप्रीमो के इस ऐलान से पार्टी में युवा नेतृत्व को मजबूत करने और अनुशासन बनाए रखने का संदेश साफ हो गया है। 2027 के चुनावों की तैयारी में बसपा अब नई पीढ़ी पर फोकस कर रही है, ताकि अंबेडकरवादी विचारधारा को और व्यापक आधार मिल सके। मायावती के निर्देशों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।

👁 6.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था नबील! यूपी ATS ने आजमगढ़ से दबोचा, पाकिस्तान-ISIS लिंक की जांच तेज

UP ATS Arrests Al Qaeda Terrorist Azamgarh Nabeel: उत्तर प्रदेश एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने आतंकवादी संगठन अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है। करीब 19 वर्षीय नबील ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ का […]

फतेहपुर: कार की टक्कर से युवक की मौत, पूर्व सैनिक उत्थान समिति ने उठाए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान समिति के महासचिव फूल सिंह लोधी के पुत्र योगेंद्र लोधी...

More like this