Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्लाट में घुसे तो काटकर गाड़ दूंगा… फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर की धमकी,...

प्लाट में घुसे तो काटकर गाड़ दूंगा… फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर की धमकी, प्लॉट निर्माण विवाद का पूरा मामला

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्लॉट पर निर्माण कराने गए युवक को हिस्ट्रीशीटर ने जान से मारने की धमकी दी है। यही नहीं आरोपी कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और कहा कि जो निर्माण कराने आएगा उसको काटकर इसी प्लाट में गाड़ दूंगा। दहशतज़दा पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

प्लाट में निर्माण के लिए गए थे

जानकारी के मुताबिक, असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 22 जनवरी 2021 को राधा नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती में रहने वाले सियाराम से दो प्लाटों को अपने नाम बैनामा करवाया था। बीते 17 अप्रैल को ठेकेदार वीरेंद्र सिंह के साथ गांव के राजेश सिंह को निर्माण कार्य के लिए प्लाट देखने को भेजा था।

कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा था आरोपी

आरोप है कि जैसे ही उपरोक्त लोग सुबह करीब 10 बजे प्लाट पहुंचे तभी गांव का ही हिस्ट्रीशीटर संजय सिंह कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर बोला प्लाट में निर्माण नहीं होने दूंगा। साथ ही धमकी दी कि जो भी बनाने आएगा उसे काटकर इसी प्लाट में गाड़ दूंगा। क्रिमिनल की इस आपराधिक धमकी से डरे-सहमे पीड़ित ने स्थानीय थाना-पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

👁 4.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 48वां सालाना अशरये मजलिस का आयोजन 5 से 14 अगस्त तक, अकीदतमंदों से शामिल होने की अपील

फतेहपुर,शहर के बाकरगंज स्थित कबेला रोड पर आयोजित होने वाली सालाना अशरये मजलिस का...

फतेहपुर: असोथर सहकारी समिति में खाद वितरण को लेकर हंगामा, पुलिस न मिलने से रुका वितरण, विरोध के बाद किसानों को मिली यूरिया

असोथर (फतेहपुर)। सावन के पहले सोमवार को असोथर सहकारी समिति में यूरिया खाद वितरण...

फतेहपुर: छह सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने सीएम से लगाई गुहार, 25 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, फतेहपुर ने शिक्षामित्रों की वर्षों पुरानी समस्याओं...

सावन विशेष: आस्था, इतिहास और लोकविश्वास का अद्भुत संगम है असोथर का श्री मोटेमहादेव बाबा धाम

फतेहपुर (असोथर)। सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही फतेहपुर जनपद का ऐतिहासिक कस्बा...

More like this