फतेहपुर। सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक मासूम की खिड़की से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा फतेहपुर के रसूलाबाद रेलवे स्टेशन के समीप हुआ।
बताया जा रहा है कि बेगूसराय निवासी मोहन अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। सफर के दौरान मां अपने मासूम बेटे कनिष्क के साथ मिडिल बर्थ पर सो रही थी। इसी दौरान बच्चा बर्थ से खिसककर चलती ट्रेन से नीचे गिर गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने तलाश शुरू की। मासूम कनिष्क का शव रसूलाबाद स्टेशन के समीप रेलवे लाइन से बरामद किया गया।
जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Trending Now
फतेहपुर चलती सीमांचल एक्सप्रेस से गिरकर मासूम की मौत
👁 13.4K views







