Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर में जल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन स्वच्छ पेयजल भविष्य की...

फतेहपुर में जल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन स्वच्छ पेयजल भविष्य की धरोहर आज वाटर एड द्वारा जिला स्तरीय जल संरक्षण एवं स्त्रोत स्थिरता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Published on

फतेहपुर में जल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन स्वच्छ पेयजल भविष्य की धरोहर आज वाटर एड द्वारा जिला स्तरीय जल संरक्षण एवं स्त्रोत स्थिरता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले की स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों प्रधानों पानी समिति के सदस्यों समेत सरकारी अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यशाला की शुरुआत वाटर एड के जिला समन्वयक आदित्य मिश्र ने प्रतिभागियों को फतेहपुर जनपद में पानी के गिरते भूजल स्तर पर एक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया और वाटर एड द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण और स्रोत स्थिरता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यशाला में जिले में जल संरक्षण पर कार्य कर रहे गंगा समग्र अभियान के प्रवीण पांडे, नेहरू युवा संगठन टीसी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने जनपद की नदियों और झीलों के विलुप्त होते अस्तित्व और तालाबों को संरक्षित करने में प्रशासनिक प्रतिबद्धता की कमी और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने पर जोर दिया। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक विश्वनाथ तिवारी ने पेयजल की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए जल स्रोतों के संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी का आवाहन करते हुए उपस्थित प्रतिनिधियों से सहयोग अपेक्षा की।
कार्यशाला में ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य, ग्राम प्रधान, जल मित्र, पंप ऑपरेटर, सामाजिक कार्यकर्ता आदि सम्मिलित रहे।

👁 21.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों का मनोनयन

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

More like this