Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरबाइक सवार लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, फरार चल रहा आरोपी गोली...

बाइक सवार लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, फरार चल रहा आरोपी गोली लगने से घायल24 नवंबर को एक आरोपी गिरफ्तार, वृद्धा से लूटे गए गहने भी हुए बरामद

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर/फतेहपुर

असोथर थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से गहने लूटने वाले गिरोह की तलाश कर रही पुलिस को बुधवार भोर में बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान पुलिस व इंटेलिजेंस विंग की टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश करने वाले लुटेरे को पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में घायल कर दबोच लिया। घायल आरोपी के पास से लूटी गई नथनी, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए। आरोपी जिले के कई मामलों में वांछित चल रहा था।

*वृद्ध महिला से लूट की वारदात से फैली थी दहशत*

ग्राम गेंडुरी निवासी राघवेंद्र सिंह, जो ललितपुर जिले की पाली कोतवाली में सिपाही के पद पर तैनात हैं, की वृद्ध मां कमला देवी 19 नवंबर को खेत जा रही थीं। रास्ते में सातों धरमपुर की ओर से आए बाइक सवार दो युवकों ने पहले रास्ता पूछा, फिर धक्का देकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया। गिरते ही बदमाशों ने उनके पैर से 150 ग्राम की चांदी की पायल और 4 ग्राम की सोने की नाक की नथनी उतार ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी टीकर की ओर भाग निकले।

पीड़िता के पुत्र हरपाल सिंह की तहरीर पर असोथर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार लुटेरों की तलाश तेज कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज और मिले सुरागों के आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

24 नवंबर को एक आरोपी गिरफ्तार, पायल बरामद

उपनिरीक्षक अविनाश यादव की टीम ने पुरबुजुर्ग मोड़ के पास दबिश देकर लूट में शामिल आलिम पुत्र कासिम निवासी खंतवा को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर वृद्धा की 150 ग्राम की पायल भी बरामद की गई थी।
दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी।

26 नवंबर की भोर में हुई मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल*

बुधवार सुबह कौडर मोड़ के पास पुलिस व इंटेलिजेंस विंग की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी थरियांव मोड़ से एक बाइक सवार संदिग्ध तेजी से आता दिखा। रोकने का इशारा करने पर वह मुड़कर भागने लगा और अनियंत्रित होकर गिर गया।

खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे काबू में कर अस्पताल में भर्ती कराया।

बरामद हुआ तमंचा, कारतूस और लूटी गई नथनी*

घायल आरोपी की पहचान गुलाम (22) पुत्र हुकूम अली निवासी नगरा थाना हथगाम, हाल पता—ससुराल खंतवा थाना खखरेडू के रूप में हुई। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा वृद्धा की सोने की नथनी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी गुलाम खागा कोतवाली और असोथर थाना क्षेत्र के कई मामलों में वांछित चल रहा था।

संयुक्त टीम को एसपी ने दिया पुरस्कार*

मामले का खुलासा करने और मुठभेड़ में अहम भूमिका निभाने वाली टीम में थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, उपनिरीक्षक अविनाश यादव, सूर्यनाथ, रामआशीष यादव, हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह, बीकेश कुमार, सतेन्द्र कुमार, राजकुमार चौहान सहित इंटेलिजेंस विंग के प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल पंकज दुबे, मनोज कुमार मौर्या, प्रमोद गौतम, हरिश देशवार, पवन चौधरी, रामसिंह पटेल, जयप्रकाश शामिल रहे।

घटना का सफल अनावरण करने पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने टीम को 10,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा किया है।

👁 19.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, 10 पदाधिकारियों का मनोनयन

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा फतेहपुर के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में...

सोशल मीडिया पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

फतेहपुर में सोशल मीडिया के जरिए पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व...

अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर विशेष: अवैद्यनाथ से योगी तक, गोरक्षपीठ की राजनीति ने यूपी को कैसे बदला?

Mahant Avaidyanath Death Anniversary: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर का गोरखनाथ मठ लंबे समय से सिर्फ धार्मिक केंद्र नहीं रहा है। इस मठ से जुड़े महंतों ने चुनावी राजनीति में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर गोरक्षपीठ की उस राजनीतिक यात्रा पर नजर डालना जरूरी है, जिसने गोरखपुर को यूपी […]

निष्कासित नेताओं की वापसी की खबरें पूरी तरह फेक! बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, 2027 चुनाव को लेकर दिए कड़े निर्देश

Mayawati Clarifies Fake News Expelled Leaders BSP Return: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा चढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक चल रही है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट जारी कर पार्टी में युवाओं […]

More like this