Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरब्लाक प्रमुख, वीडियो व जेई एमआई पर मिलीभगत कर फर्जी भुगतान कराने...

ब्लाक प्रमुख, वीडियो व जेई एमआई पर मिलीभगत कर फर्जी भुगतान कराने के आरोप CDO ने दिया कार्यवाई का भरोसा।

Published on

फतेहपुर। विजयीपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर की पूर्व महिला ग्राम प्रधान ने ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी व जेई एमआई पर मिलीभगत कर फर्जी भुगतान कराने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की है।
     रामपुर की पूर्व महिला ग्राम प्रधान प्रतिभा देवी का आरोप है कि उनके ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा प्राप्त है। जिसमें केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का आगमन हुआ था। जिस पर लोगों ने उनसे नहर पुल को लेकर शिकायत की थी। शिकायत के बाद महिला प्रधान प्रतिभा देवी ने पंचायत निधि से मदद अलीपुर के सामने नहर पुल का निर्माण कराया था। पुल का निर्माण कार्य करीब 841000 की लागत से किया गया था। पुल के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सन् 2020-21 में केंद्रीय मंत्री रही साध्वी निरंजन ज्योति व स्थानीय विधायिका कृष्णा पासवान ने पुल का उद्घाटन किया था। उस दौरान पुल का पर लगी लागत का भुगतान किसी कारण बस नहीं हो पाया था। जिसको लेकर ब्लॉक प्रमुख नेहा त्रिवेदी खंड विकास अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी व जेई एमआई शिव बहादुर सिंह ने मिली भगत कर हाल ही में बीते 17 सितंबर को फर्जी तरीके से इस पुल का पुनः निर्माण कार्य दिखाकर 822000 का फर्जी तरीके से भुगतान करा लिया है। फर्जी भुगतान होने के बाद महिला पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिभा देवी ने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायती पत्र के साथ-साथ शिकायत कर्ता ने नहर विभाग की एनओसी भी सम्मिलित की है।

👁 48K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र कब से होगा शुरू? विपक्ष के निशाने पर रहेंगे राम मंदिर चढ़ावा समेत कई बड़े मुद्दे

UP News: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगा। मंगलवार को CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में विधानसभा और विधान परिषद के दोनों सदनों को आहूत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राजनीतिक तौर पर इस बार का सत्र […]

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रयागराज से सोनभद्र कनेक्टिविटी को हरी झंडी, जानिए विंध्य एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

Vindhya Expressway Project UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने प्रदेश में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए दो नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा, महिला कल्याण, परिवहन, […]

फतेहपुर: धान लगाने के विवाद में महिला की पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

फतेहपुर। जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में खेत में धान लगाने...

फतेहपुर: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से 5 बंदरों की मौत, 2 गंभीर झुलसे

फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन...

More like this