फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान में मोरम कारोबारी को खिलाफ किसान आक्रोशित हो गए हैं। आक्रोशित किसानों ने रास्ते में जाम लगा दिया है।
संगोलीपुर मडैयन मोरम खदान शुरू होने के बाद लगातार विवादों के घेरे में है। खदान संचालक द्वारा किसानों की जमीन पर जबरन रास्ता बनाने के आरोप भी लगे हैं। गुस्साए किसान पिछले तीन दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं। किसानों का आरोप है की खदान संचालक द्वारा बिना उनकी सहमति के उनकी खड़ी फसलों को नष्ट कर उनकी जमीन से जबरन रास्ता बनाया जा रहा है। जबकि अधिकारी खदान संचालक की तरफदारी बता रहे हैं। लगातार तीन दिन से किसान धरने पर बैठे हुए हैं। रविवार की देर शाम किसानों का गुस्सा फूट पड़ा गुस्साए किसानों ने देर शाम खदान के रास्ते में बैठ कर रास्ता रोक दिया रास्ता रोके जाने से जाम लग गया। वहीं दूसरी ओर खदान संचालक द्वारा मोरम खदान में नियमों को ताक पर रख कर खनन कराया जा रहा है। मोरम खदान से ओवरलोड वाहनों का संचालन भी धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिले भर से चलाया जा रहा अभियान यहां बेनतीजा साबित हो रहा है।
मामले में उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार ने मौके पर पहुंच कार्यवाही की बात कही है।
Trending Now
मोरंग खदान के गुर्गों का किसानों पर कहर- मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने रोका रास्ता अफसर मोके पर गए।
👁 14.5K views






